.jpeg) |
माता का दर्शन करते सुदेश महतो |
silli(ranchi) सिल्ली मुरी आसपास के दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों में चैत्र नवरात्रि की नवमी पुजा को लेकर मंदिरों में भीड़ उमड़ी। मंदिर आसपास क्षेत्रों में मंत्रोच्चारण, घंटा और शंखनाद से भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आरती के साथ कन्या पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो बुढ़ाआम स्थित सार्वजनिक नव दुर्गा पूजा पंडाल पहूंचे और मां दुर्गा के समीप माथा टेका। सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल महावीर चौक सिल्ली, सिल्ली महतो, टोला दुर्गा मंदिर, बंता, रामपुर, पतराहातु, हाकेदाक आदि गांवों के दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया एवं सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.