GA4-314340326
डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ परामर्श सत्र
डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ परामर्श सत्र
NovbhaskarHundrufall0
silli(ranchi) डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में शनिवार को किशोर बालक- बालिका परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8वीं से 10 वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सिल्ली बीआरसी की विशेष शिक्षिका शोभा सिंह थी। शोभा सिंह ने कहा कि किशोरावस्था में शारीरिक, भावनात्मक, और सामाजिक बदलाव बहुत तेजी से होते है इसलिए, इस अवस्था में किशोर तथा किशोरियों को सही जानकारी देना और उनका समर्थन करना बहुत ज़रूरी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर तथा किशोरियों को शिक्षित, सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना था। विद्यालय की प्राचार्य बी. शरण ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी, शिक्षा का महत्व, मोबाइल फोन का उपयोग,दुरुपयोग, किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास था,साथ ही साथ उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने के कौशल को भी उदाहरण स्वरूप समझाया। इसे सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका ज्योति सिंह , मोनालिसा सेनगुप्ता , ज्योति कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.