Kanke (Ranchi) : डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता रांची के आंबेडकर चौक से स्वामी विवेकानंद चौक, देवेंद्र मांझी चौक होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक तक संविधान की प्रति लेकर मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में कांके विधायक सुरेश बैठा कांके स्थित अपने आवासीय कार्यालय मे कांके विधानसभा क्षेत्र के कांके, बुढ़मू, और खलारी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और कार्यकर्ताओ के साथ तैयारी बैठक की. इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओ को निर्देश देते हुवे कहा की कांके विधानसभा से कम से कम 500 लोगो की भागीदारी हो. मौके पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा की भाजपा अपने आंतरिक एजेंडों के अनुसार धीरे-धीरे भारत के संविधान पर हमला कर रही है। अपने इसी एजेंडे के तहत संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में संशोधन कर रही है, जिससे देश की जनता को संविधान से मिले अधिकारों मे कटौती की जा रही है। संविधान को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की जगह राजशाही सत्ता स्थापित करने की मंशा भाजपा पूरी करना चाहती है। भाजपा की इस मंशा का विरोध कांग्रेस देशव्यापी स्तर पर कर रही है। बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान में बदलाव करने की भाजपा की मनोवृत्ति को कांग्रेस कतई पूरा नहीं होने देगी। दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमले के विरोध में राजधानी रांची में विरोध स्वरूप मानव शृंखला निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। बैठक मे मुख्य रूप से कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, खलारी प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, बिनोद साहू,अरविंद कुमार राम, मुस्ताक आलम, खालिद साइफुल्लाह, मोनू रजक, जावेद अख्तर, अफ़ज़ल अंसारी, रीता चौधरी, गौरी साहू, बबुआ मुंडा, संजय मुंडा, जमाहिर अंसारी, शालीग्राम महतो, शमीम बढ़ेहार, मनीष महतो, अशोल महतो, यूनुस अंसारी, मोख्तार सहित शेख मजीद,दर्जनों लोग मौजूद थे।बैठक में शामिल विधायक सुरेश बैठा व अन्य।
Chhau dance competition continued throughout the night at Nagdabeda Shiv Manda Puja
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.