 |
ब्रजकिशोर प्रसाद का नियुक्ति पत्र देते सुजीत कुमार |
angara(ranchi) ढेलुवाखूंटा निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद को बुधवार को जनकल्याण समर्पण संस्थान का केन्द्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार ने इसकी नियुक्ति की। सुजीत कुमार ने बताया कि संस्थान को झारखंड के हर पंचायत तक पहुंचाना है इस दिशा में हम सभी कार्य कर रहे है और संस्थान झारखंड के आठ जिलों में पहुंच चुकी है तीन माह के भीतर राज्य के बाकी जिलों का अध्यक्ष और प्रखंड कमेटी गठन करने का निर्देश दिया गया है। ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाहन करेंगे। ब्रजकिशोर प्रसाद को इस नियुक्ति पर सचिव राजकुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कुन्ती देवी, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, खेल प्रभारी अमन कुमार जायसवाल, सोशल मीडिया आईटी प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, रांची जिलाध्यक्ष कमलेश पाहन, रामगढ़ जिलाध्यक्ष मेंहदी मुंडा, सक्रिय सदस्य विजय सिंह, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक राम, रवीन्द्र भोगता, मधु करमाली आदि ने बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.