 |
देवघर जिलाध्यक्ष आर्दश लक्ष्य। |
Deoghar : कुंडा में पुलिसकर्मियों पर हमला और सड़क जाम मामले में गिरफ्तार आजसू के देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक दिन पूर्व ही देवघर पुलिस ने बोकारो पुलिस के सहयोग से पेटरवार से आजसू जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य को गिरफ्तार किया था। आरोपी रांगा मोड़ का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देवघर लाया गया। एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आदर्श लक्ष्य लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। मोबाइल भी बंद रखा था। दूसरे नंबर का उपयोग कर रहा था। दुमका में उसके छिपे होने की सूचना थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। आखिरकार में पेटरवार से पकड़ा गया। आरोपी की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सबूतों के आधार पर कोर्ट से उसे सजा दिलाना प्राथमिकता है। पुलिस पर हमला जैसे गंभीर कांड का आरोपी रहा है, इसलिए प्रयास रहेगा कि उसे कोर्ट से जमानत न मिले। उक्त मामला मामला कुंडा थाने के जमादार ओम प्रकाश ने दर्ज कराई थी, जिसमें आजसू जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य समेत 14 नामजद को आरोपी बनाया गया था। वादी का कहना है कि सुनियोजित षडयंत्र के तहत पुलिस-प्रशासन और झारखंड सरकार मूर्दाबाद के नारे लगाने, गाली-गलौज करने, गाड़ी में आग लगाने की धमकी देने और पुलिस पदाधिकाकारी व कर्मी को जान मारने की नियत से हमला किया गया था और ईंट, लाठी-डंडा से मारपीट कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाया गया था।
यह है मामला
दो फरवरी को वाहन चेकिंग में ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर महिला की मौत पर कुछ अराजक तत्वों ने कुंडा में हंगामा किया था और पुलिस जवान व पदाधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो गया था कि चेकिंग स्थल पर कोई हादसा नहीं हुआ था। पुलिस का कहना था कि यह घटना दूसरे जगह पर हुई थी, वहीं महिला की मौत भी हुई थी और मृतक के परिजन एवं स्थानीय नेतागण लोगों को भड़का कर उपद्रवी एवं अराजक तत्वों के सहयोग से कुंडा में वाहन चेंकिग स्थल पर शव को रखकर हंगामा, सड़क जाम कर पुलिसकर्मियों को पीटा था। फुटेज में महिला की बाइक से गिरने से मौत की गतिविधि कैद हुई थी। जहां कोई पुलिसकर्मी नहीं थे।
आरोपी आदर्श लक्ष्य को सबूतों का आधार पर सजा दिलाना प्राथमिकता है। क्योंकि पुलिस पर हमला जैसे गंभीर कांड का वह आरोपी रहा है, इसलिए प्रयास रहेगा कि उसे कोर्ट से जमानत न मिले। पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
*अजीत पीटर डुंगडुंग, एसपी
AJSU's Deoghar district president accused of attacking police arrested from Bokaro
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.