झामुमो के स्थापना दिवस को लेकर देवघर से रवाना हुए नेता-कार्यकर्ता
![]() |
देवघर से दुमका रवाना होने पूर्व झामुमो के नेता। |
Deoghar : झामुमो के 46 वें स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए रविवार दोपहर में देवघर से हजारों झामुमो कार्यकर्ता और नेता दुमका रवाना हुए। झामुमो जिला प्रवक्ता सह केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह के नेतृत्व में महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता केकेएन स्टेडियम के गेट पर जमा हुए और वहां से ढोल-नगाÞड़े के साथ गाड़ियों का काफिला टावर चौक, वीआईपी चौक होते हुए डढ़वा नदी के पास जाकर जसीडीह की ओर से आने वाले काफिले में शामिल हो गए। फिर वहां से जिला कमेटी के नेतृत्व में नेता-कार्यकर्ता दुमका रवाना हुए। काफिले में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव सूरज झा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामाकांत झा, लड्डू नरौने, प्रदीप चौधरी, जयनाथ मंडल, महेंद्र यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी समेत सैकड़ों नेता शामिल थे। केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने कहा कि यह हमलोगों के लिए एक महा उत्सव है। दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने इसकी शुरूआत की थी। संताल परगना के सभी जिलों के नेता-कार्यकर्ता 2 फरवरी को दुमका में जुटते हैं और वहां महारैली होती है। जहां से हमलोग गुरुजी का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचाते हैं। इसी संदेश का नतीजा है कि हमलोगों ने अलग झारखंड राज्य लिया और अब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व मेें पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। संताल परगना की 18 में से 17 सीट महागठबंधन को मिली। यह जनता का प्यार है और हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन की मेहनत का नतीजा है। सूरज झा ने कहा कि देवघर जिले से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता दुमका गए हैं। अजय नारायण मिश्रा ने कहा कि यह साल नियोजन का साल होगा, जनता के अधिकारों को देने का साल होगा। आने वाला पांच साल सुशासन का साल होगा।
JMM: Guruji's message has to reach everyone: Suresh Sah
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.