*झारखंड-बिहार की सीमा पर गिरिडीह पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की
*सुनील मरांडी भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई नक्सली घटना का मुख्य आरोपी है
गिरिडीह /अमित सहाय : झारखंड और बिहार सीमा क्षेत्र से गिरिडीह पुलिस ने गिरिडीह जिला के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से कुख्यात नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तालो बलियारी गांव के चोलखो नदी से होते हुए जंगल के रास्ते से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी। टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तालो को गिरफ्तार कर लिया। डाॅ बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली तालो मरांडी बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के नेहालडीह चिहरा का निवासी है। तालो मरांडी भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई नक्सली घटना में मुख्य आरोपी है। गुनियांथर पंचायत के जेडो नदी के किनारे जमीन के अंदर गाड़ कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। इसके अलावा निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार से लेवी वसूली के लिए धमकी और सुरक्षा गार्ड से मारपीट के मामलों में भी तालो का नाम सामने आया था। इसके खिलाफ झारखंड और बिहार में कुल चार मामले दर्ज हैं।
भाकपा माओवादी का हार्ड कोर सदस्य हैं तालो
गिरफ्तार नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य है और सीमावर्ती इलाकों में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।इस दौरान एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बुद्धिनाथ मार्डी, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार किशुन मिस्त्री, आरक्षी सुनील कुमार यादव, सुखदेव कुमार साव, अर्जुन उरांव, अंटू कुमार सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार राय, दीपक प्रसाद मेहता, राजेश कुमार महतो समेत एसएसबी 35 बी की टीम के सशस्त्र बल शामिल थे।
Notorious Naxalite Talo Marandi arrested from Bhelwaghati
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.