GA4-314340326 जेटीडीसी के महाप्रबंधक हुए सेवानिवृति, इको टूरिज्म डेवलपमेंट में रहा योगदान

जेटीडीसी के महाप्रबंधक हुए सेवानिवृति, इको टूरिज्म डेवलपमेंट में रहा योगदान

डा. आलोक को सम्मानित करते राजकिशोर
angara(ranchi)  झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड रांची (जेटीडीसी) के महाप्रबंधक रहे डा. आलोक प्रसाद को शुक्रवार को पर्यटनमित्रों ने विदायी दी। विदाई समारोह का आयोजन जोन्हा फॉल मंदिर प्रांगण में किया गया। अपने पैतीस साल के सेवाकाल के बाद डा. आलोक प्रसाद सेवानिवृत हो गए। विदाई समारोह कर आयोजन झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति ने किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद व संचालन बालेश्वर बेदिया ने किया। पर्यटनमित्रों ने डा. आलोक को अंगवस्त्र व पुष्प्गुच्छ देकर सम्मानित किया। इनके दीर्घायु व स्वस्थमय जीवन की कामना की गई। अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जेटीडीसी‌ के ‌राकेश कुमार, कृष्ण कुमार सिद्धनाथ, समाजसेवी सागर साहू शामिल हुए। विदाई समारोह में भावविहल हुए डॉ आलोक प्रसाद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्ति होना सुनिश्चित है। सेवा में आने वाले का सेवानिवृति होना एक सत्य है। पर्यटन कर्मियों से मिले स्नेह और प्यार से अभिभूत हूं। 

डा. आलोक ने जलप्रपातों को एक राजस्व संग्रह केन्द्र के रूप में विकसित कराया। 

मौके पर पर्यटनकर्मियों ने डा. प्रसाद को हस्तशिल्प भेंट किया। ज्ञात हो कि डा. आलोक प्रसाद ने पर्यटनमित्रों की विभिन्न् समस्याओं का अपने स्तर से काफी हद तक समाधान किया। साथ ही जलप्रपातों को एक राजस्व संग्रह केन्द्र के रूप में विकसित कराया। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सचिव सुशांत कुमार लोहरा  उपाध्यक्ष योगेश्वर अहीर, कोषाध्यक्ष सोहन बेक, राजेन्द्र महतो, नंदराम पूर्ति, बच्चन नाग, दुर्गा भेंगरा, ‌बुधराम बेदिया, सुशांत कुमार लोहरा, सुरेन्द्र महतो, हरेन्द्र महतो, धन्नजय महतो, मेघनाथ बेदिया, नागेश्वर बेदिया, देवेंद्र सिंह, सुरजन लोहरा, प्रदीप महतो, बीर सिंह मुण्डा, रामकिष्टो मिर्धा, कोशिला देवी, लालो देवी, विडम्बर‌ बेदिया, युगल किशोर बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने