 |
घायल सुदेश महतो |
angara(ranchi) राहे-हाहे मार्ग में बोंगईबेड़ा के पास शनिवार की रात आठ बजे हुए एक बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में बाइक चालक सुदेश महतो व पुशुवा लोहरा शामिल है। सुदेश महतो कोयनारडीह व पुशुवा लोहरा बोंगईबेड़ा का रहनेवाला है। सुदेश महतो वर्तमान समय में अपने मामा के घर हेसलाबेड़ा में रह रहा है। बताया जाता है कि सुदेश महतो अपनी बाइक में सवार होकर हेसलाबेड़ा जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गया और बोंगईबेड़ा के पास रोड किनारे पैदल चल रहे पुशुवा लोहरा ठोकर मार दिया। पुशुवा के एक पैर टूट गया है जबकी सुदेश के सिर में गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.