GA4-314340326 जनजाति गौरव दिवस पर बिरसाइत को बचाने का लिया संकल्प

जनजाति गौरव दिवस पर बिरसाइत को बचाने का लिया संकल्प

angara(ranchi)  जनजाति सुरक्षा मंच अनगड़ा प्रखंड के द्वारा मंगलवार को गोंदलीपोखर में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी ने एक स्वर से भगवान बिरसा मुंडा द्वारा दिये गये उपदेश बिरसाइत को बचाने का संकल्प लिया। इसका नेतृत्व प्रखंड संयोजक अजय भोगता ने किया। मुख्य अतिथि झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव व मुख्य वक्ता जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव व विशिष्ट अतिथि सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा थे। मेघा उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नीति सिद्धांत से हम आदिवासियों को भटकना नहीं है हमें अपनी रूढ़िवादी परंपरा व्यवस्था को कायम रखते हुए हमें अपनी गौरव पूर्ण धर्म संस्कृति से जुड़े रहना है। अनगड़ा सहित पूरे झारखंड में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा है। धर्मांतरित लोगों पर 2017 का बने कानून लागू हो। धर्म परिवर्तन कर चुके ग्राम प्रधानों को भी चिन्हित कर हटाने के लिए जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। सोमा उरांव ने कहा कि जनजाति सुरक्षा मंच डीलिस्टिंग का मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है जो आदिवासी अपनी रूढ़िवादी परंपरा व्यवस्था रीति रिवाज को छोड़ चुके हैं वे लोग आदिवासी जनजाति नहीं है और वैसे लोगों को आदिवासी होने का लाभ से वंचित होना पड़ेगा। इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक हिन्दुवा उरांव, प्रदेश सदस्य सन्नी उरांव, ग्राम प्रधान शिवलाल पाहन, रांची जिला सह संयोजक उमेश कुमार बड़ाइक, साजन मुंडा, राजू उरांव आदि उपस्थित थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने