angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा में शुक्रवार को एनएसएस इकाई द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर भाषण व जनजातीय भाषा में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी प्रियंका जायसवाल ने दी।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुमारी अमृता महतो, द्वितीय पुरस्कार शिखा कुमारी और तृतीय पुरस्कार चिराग बेदिया को दिया गया। जनजातीय भाषा गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ममता बागे, द्वितीय पुरस्कार अंकिता कन्डीर और निशा लकड़ा, तृतीय पुरस्कार त्रिलोचन महतो और बून बेंजिल ओडेया को दिया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी विनीता कोनगाड़ी, व्याख्यातागण व 2023-25 बीएड प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.