![]() |
अपराध व नशापान पर अंकुश के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत: भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो ने बताया कि अपराध व नशापान पर अंकुश के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। भाजपा नेता उमेश कुमार बड़ाईक ने बताया कि सभी समाज के लोगों को अपने आसपास घटित हो रही गतिविधियों की जानकारी पुलिस प्रशासन के साथ शेयर करनी होगी। डा. रिझू नायक ने हमारा अनगड़ा अपराध व नशामुक्त के लिए युवाओं से पहल करने की अपील की।
नशा के सौदागरों के साथ होगी सख्ती: थानाप्रभारी
थाना प्रभारी चमरा मिंज ने बताया कि नशा के सौदागरों के साथ सख्ती की जाएगी। साथ ही अपराधमुक्त वातावरण के लिए गश्ती व सामाजिक संपर्क बढ़ाया जाएगा। जिससे आम जनता ज्यादा से ज्यादा सूचना शेयर कर सके। इस अवसर पर मुखिया कविता देवी, रामसाय मुण्डा, सुनील महतो, कृष्णा भगत, समाजसेवी जलेश्वर उर्फ मार्शल महतो, रामपोदो महतो, राजेश महतो, सूरजनारायण महतो, विष्णु महतो, जलनाथ चौधरी, जयराम महली, सिकंदर अंसारी, अब्दुल इमाम अंसारी, राजेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.