 |
शिलान्यास करते राजेन्द्र शाही मुण्डा |
angara(ranchi) टाटी पंचायत के अरवाबेड़ा में सिल्ली विधायक निधि से बनने वाले 500 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने किया। इस मौके पर
राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि आजसू पार्टी लगातार गांव के सम्मस्याओं को लेकर सचेत है ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रहकर हर छोटे बड़े योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। सिल्ली के साथ पूरे झारखंड का विकास अगर कोई कर सकता है तो वो आजसू पार्टी ही है। सुदेश महतो ही झारखंड की दशा और दिशा बदल सकते है।
इस अवसर पर जिला सचिव शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, संजय महतो पंचायत प्रभारी छुटूलाल बेदिया, पंकज कुमार गुप्ता, सहजू बेदिया, सत्यनारायण मुंडा, संजय मुंडा, सज्जाद आलम, उर्मिला देवी, राजेंद्र बेदिया, महिराम बेदिया, महरू बेदिया, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.