angara(ranchi) बीसा के बेंती नयाटोली में सोमवार की सुबह सुबह जंगली हाथियों का एक झुंड गांव पहुंच गया। इस झुंड में दो हाथी शामिल था। अचानक से गांव में हाथियों पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गया। खुले में शौच के लिए निकले कई ग्रामीणों को हाथियों ने दौड़ाया। मनसा मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के अंदर सोये परिवार के सदस्य बाल बाल बच गया। कई किसानों के खेत में लगा धान का बिचड़ा को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सह ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा पीड़ीत परिवार से मिले। इन्होंने वनविभाग से पीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
सुबह सुबह हाथी पहुंचा गांव, शौच करने जा रहे लोगों को दौड़ाया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.