angara(ranchi) गैर सरकारी संस्था जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व अध्यक्ष सुजीत कुमार कर रहे थे। जागरूकता अभियान हेसातू व हरातू पंचायत के हरातू, सिकिदिरी, जलिमा, मिर्चा टोली, ईद, गंझू टोली, पिपराटोली, खालसा बिरहोर टोली आदि गांव में चलाया गया। सुजीत कुमार ने बताया की शत प्रतिशत मतदान के उददेश्य से अभियान चलाया गया। लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। यह अभियान 20 मई तक चलाया जाएगा। अभियान में कार्यकारी अध्यक्ष कुंती देवी, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, दिलीप कुमार दीपू, विजय सिंह, मघु करमाली, गुड्डू सिंह, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
इन्हें बनाया गया कार्यक्रम प्रभारी, संस्थान की कार्यकारी अध्यक्ष कुंती देवी को हरातू व हेसातू पंचायत, महासचिव सत्यपाल राउत को चारु, कुटे, पांचा बारीडीह, सचिव राजकुमार को ओरमांझी, चकला, कुच्चू, सिलदिरी, कोषाध्यक्ष रमण कुमार को नवागढ़, टाटी, सुरसू, कुच्चू का प्रभारी बनाया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.