GA4-314340326 सांसद संजय सेठ मृतक सोनू के परिजनों से मिले

सांसद संजय सेठ मृतक सोनू के परिजनों से मिले

  

Angara(ranchi) टाटीसिलवे में आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में मृत बेड़वारी निवासी सोनू कुमार साहू के परिजनों से गुरुवार को सांसद संजय सेठ मिले। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मृतक की पत्नी खुशबू रानी, पिता वसंत साहू सहित परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मुआवजा देने के लिए ओरियंट क्राफ्ट के संचालक को निर्देशित किया। इसके बाद सांसद साल्हन निवासी देवव्रत चौधरी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, रामनाथ महतो, नरेश साहू, प्रमोद सिंह, सिकंदर साहू, बालेश्वर गोप, राजेन्द्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: दर्दनाक मौत: स्कूटी से घर...


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने