Angara(ranchi) रांची सांसद सह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने रविवार को खिजरी विधानसभा के प्रखंड के गोंदलीपोखर में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा जिसने राम को नकारा उसे देश ने नकार दिया। इनकी भ्रष्टाचार की दुकान बंद हो गए। झारखण्ड से दूरी बना लिया राहुल गांधी ने डर से नहीं आएं। 13 फूल एवं एक फल जितेगा। महा ठगबंधन के द्वारा आयोजित उलगुलान रैली टाय टाय फुस्स हो गई है। आपस में झामुमो एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट किया। संजीव विजयवर्गीय ने एक एक मतदाता से मिलकर जिन योजनाओं का लाभ लिया उसकी जानकारी देते हुए भाजपा को वोट करने की बात कही। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष जेलैंद्र कुमार, रौशनी खलखो, नशीब लाल महतो, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र शाही ने संबोधित किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, सत्यम कुशवाहा, सुनील महतो, रितेश उरांव, समीर राय, अशोक नायक, राजेन्द्र महतो, सुनील महतो, अनिरुद्ध पांडेय, विष्णु महतो आदि उपस्थित थे।
उलगुलान रैली टाय टाय फुस्स: संजय सेठ
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.