GA4-314340326 दोवाड़ु सरहुल महोत्सव में शामिल हुए सुदेश

दोवाड़ु सरहुल महोत्सव में शामिल हुए सुदेश

 silli(ranchi) आदिवासी सरना संगम समिति की ओर से प्रखंड के दोबाडू गांव में सोमवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक सुदेश कुमार महतो, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक,  प्रेमशाही मुंडा  समेत अन्य अतिथियों ने  संयुक्त रूप से ढोल नगाड़े के साथ महोत्सव की शुरुआत की। महोत्सव में आसपास के गांवों से  आए कलाकारों एवं महिलाओं ने सरहुल नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रकृति की सरहुल हम सभी को प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है। आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव ने  कहा कि सरहुल हमारी संस्कृति है। प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारे समाज की रीढ़ है हम सबको अपनी संस्कृति को अछुन्न रखने के हर संभव प्रयास करनी चाहिए। पाहन जय प्रकाश सिंह मुंडा, अमर सिंह मुंडा, दुर्गा चरण सिंह मुंडा, भीम सिंह मुंडा, सुमित कृष्ण दत्त, राहुल सिंह मुंडा, रविंद्र सिंह मुंडा, पिंटू सिंह मुंडा, सावन सिंह मुंडा, राकेश कुमार दत्त, मिलन बड़ाइक, संजय सिद्धार्थ, बुद्धेश्वर सिंह मुंडा, सुरेश पातर मुंडा, शिव लोचन दास गोस्वामी, रत्नेश प्रसाद, प्रकाश महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने