GA4-314340326 जर्जर होकर जानलेवा बना सिल्ली का यात्री शेड

जर्जर होकर जानलेवा बना सिल्ली का यात्री शेड


तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  सिल्ली बस स्टैंड  में यात्रियों के लिए बना यात्री शेड जर्जर होकर इन दिनों जानलेवा बन गई है। पीडब्ल्यूडी एवं स्थानीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण यात्रियों की जान पर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर यात्री शेड की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। यहां पर क्षेत्र के दर्जनों लोग खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। आवागमन के दौरान धुप व बर्षा में यात्रियों को अब जर्जर यात्री शेड में ही बैठकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि  यात्री शेड के निर्माण काल के बाद से इसकी एकबार भी मरम्मत नहीं की गई है। इसके कारण शेड काफी जर्जर हो गया है। प्रशासन शीघ्र गंभीर नहीं हुआ तो यहां जान माल का नुकसान हो सकता है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم