GA4-314340326 सिल्ली आसपास के जंगलों में आगलगी से वन्य जीवन पर संकट गहराया

सिल्ली आसपास के जंगलों में आगलगी से वन्य जीवन पर संकट गहराया

तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) रमी के बढ़ते ही जंगल में आग की समस्या भी शुरू हो गई है। कुछ लोग प्रतिदिन जंगलों में आग लगा देते है। इससे वन्य जीवन पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सरकार करोड़ों रूपये खर्च करके वन्य जीवन की सुरक्षा करती है वही आगलगी से लगातार जानमाल की क्षति हो रहा है। इससे जंगल में वास करने वाले पशु पक्षियों को तकलीफ हो रही है। बंदर और मोर जंगल छोड़ कर भाग रहे है। यह लगातार कई दिनों से देखा जा रहा है। सिल्ली आसपास के जंगलों शाम होते ही आग लगने से  झाड़ियों और पेड़ धू धू कर जल रहे है। लोगों ने बताया कि जंगलों में खरगोश, जंगली सुअर, हिरण आदि के शिकार के लालच में लोग आग लगा देते है। किता के आसपास अक्सर जंगल से भागे  मोर को देखा जा सकता है। रिहायशी इलाकों में बंदरों का भी जमावड़ा देखने को मिल जाता है। जंगल में आग लगने से जंगली जानवरों का नुकसान भी हो रहा है और पर्यावरण को भी हानि हो रही है। वन विभाग के जय प्रकाश साहू ने बताया है कि जंगल में आग को रोकने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लोअर के सहारे आग  फैलने से बचाया जा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने