angara(ranchi) गोंदलीपोखर स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में खिजरी विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य प्रो आदित्य साहू नाराज दिखे। बैठक में आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेदारी निर्वाहन का पाठ पढ़ाया, उन्होंने पार्टी कार्यों को लेकर लापरवाही बरत रहे जिला, मोर्चा व प्रखंड के पदधारियों को जमकर फटकार भी लगाया। कहा कि कार्यकर्ता आपस में एकजुट रहे, यहां देखने को मिल रहा है कि कार्यकर्ता विरोधी दल के बदले अपने दल के लोगों का ही शिकवा शिकायत चौक चौराहों पर कर रहे है। कार्यकर्ता इससे बचें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि भाजपा में सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ता ही आगे बढ़ते है। कहा कि गांव टोलों में जाकर लोगों के साथ बैठे, केंद्र सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों से मिले। बैठक में लोकसभा संयोजक संजीव विजयवर्गीय, सुरेन्द्र महतो, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र शाही, जैलेन्द्र कुमार, राजन साहू, नसीबलाल महतो, रौशनी खलखो, सत्यदेव मुंडा, सुरेंद्र महतो, नेहा सिंह, अनुपमा देवी, अनुराधा मुंडा, रामावतार केरकेट्टा, रामकुमार पाहन, प्रीतम साहू, माधुरी देवी, विनय महतो, प्रमोद सिंह, अजय महतो, प्रभुदयाल बड़ाईक, प्रताप कुशवाहा, कामेश्वर महतो, रामनाथ महतो, सिकंदर अंसारी, सुनील महतो, राजेन्द्र महतो, अशोक मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
राज्यसभा सदस्य ने कहा भाजपा कार्यकर्ता कर रहे शिकवा शिकायत
NovbhaskarHundrufall
0
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.