GA4-314340326 सिल्ली में युवक के उपर डीजे का समान गिरा, मौत

सिल्ली में युवक के उपर डीजे का समान गिरा, मौत

 

silli(ranchi)  रामनवमी के दिन ही एक दुखद घटना घट गई। प्रखंड के तुनकू निवासी हरिपद महतो का बीस वर्षीय पुत्र समीर महतो की रामनवमी के दिन ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक समीर मुरहू गोढ़ा निवासी विनय महतो के टेंट में काम करता था। वह गोंढा में रामनवमी के दिन मंदिर में डीजे बजाने की ड्यूटी पर था। डीजे के पास ही वह सो रहा था कि अचानक तेज हवा के कारण डीजे के समान इसके ऊपर ही गिर गए इससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना दिन के करीब नौ बजे के आसपास की है लेकिन कुछ लोगों ने घटना की तत्काल किसी को खबर लगने नहीं दी। लेकिन कुछ घंटों बाद घटना की जानकारी सबको हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिल्ली पुलिस को भी मामले की जानकारी मिली है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना की छानबीन में  जुटी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने