GA4-314340326 टाटी सरहुल मिलन में उमड़ी भीड़, नाचते गाते शामिल हुए लोग

टाटी सरहुल मिलन में उमड़ी भीड़, नाचते गाते शामिल हुए लोग

angara(ranchi) टाटी स्कूल मैदान में रविवार को आदिवासी क्षेत्रीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ। साथ ही बाबा अंबेदकर जयंती मनाया गया। पाहन भीम सिंह मुण्डा व घासीराम सिंह मुण्डा ने अखड़ा की पूजा की। काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया थे। इसमें आसपास के जराटोली, टाटी, सुरसू, अंबाटोली, कुतुरलोवा, मुरगीडीह, चिपीडीह, नवाडीह, कुच्चू, बरवादाग, हापादाग, आदि गांव की खोरहा टीमें पारंपरिक नाच गान करते पहुंची। रामानंद बेदिया ने पाहनों को सम्मानित किया। रामानंद बेदिया ने कहा कि सरहुल मिलन आपसी प्रेमभाव को बढ़ाने का एक माध्यम है। यह हमें एक दूसरे से जोड़ती है। अतिथि के रूप में कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, बरवादाग के ग्रामप्रधान गणेश बेदिया, बालेश्वर बेदिया थे। समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश बेदिया, सचिव अनूप सिंह मुण्डा, कोषाध्यक्ष कंचन बेदिया, गहनू बेदिया, सुमन बेदिया, बीरबल बेदिया, एतवा बेदिया, मदन बेदिया, मकरसिंह मुण्डा, अरूण बेदिया, बुद्धेश्वर बेदिया, चमन बेदिया, छोटेलाल बेदिया, छुटुलाल बेदिया, वीरेन्द्र सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने