GA4-314340326 हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 501 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 501 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

angara(ranchi) हरातू के महुवाटुंगरी में रविवार को हनुमान मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया। मौके पर 501 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। कलश यात्रा तीन किमी की दूरी तय कर नगड़ाबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल उठाव कर ग्राम भ्रमण किया। जैलेन्द्र कुमार ने नदी से कलश में पवित्र जल महिलाओं को देकर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि ईश्वर की भक्ति में लीन रहने से ही असली शक्ति मिलती है। इस अवसर पर मुखिया राजेन्द्र बेदिया, उदय कुमार महतो, गोपाल करमाली, हीरालाल महतो , धीरज, महेंद्र महतो, राजन महतो, महेश महतो, कमल महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने