GA4-314340326 नवागढ़ में सरहुल मिलन में उमड़ी भीड़, नाचते गाते शामिल हुए श्रद्धालु

नवागढ़ में सरहुल मिलन में उमड़ी भीड़, नाचते गाते शामिल हुए श्रद्धालु

angara(ranchi)  नवागढ़ में मंगलवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसका आयोजन नवागढ़ की पंसस फाल्गुनी शाही ने किया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम व भाजपा नेता रामसाय मुण्डा थे। काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इसमें आसपास के नवागढ़, ओबर, बदरी, बरवाटोली, सोसो, गोड़ांग, मैनीछापर, मड़ईटोली की खोरहा टीमें नाच गान करते पहुंची। सभी पाहनों को सम्मानित किया। राजेश कच्छप ने कहा कि सरहुल मिलन आपसी प्रेमभाव को बढ़ाने का एक माध्यम है। यह हमें एक दूसरे से जोड़ती है। अतिथि के रूप में नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, भाजपा नेता सत्यदेव मुण्डा, प्रभुदयाल बड़ाईक, मानकी कामाख्या नारायण शाही, राजेश पाहन, बालेश्वर बेदिया, रब्बानी राज थे। इस अवसर पर संतोष बेदिया, संजय बेदिया, दिलीप मिर्धा, जगदीश भोगता, चमरू पाहन, बुधराम बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने