GA4-314340326 चैती दुर्गा पूजा प्रारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

चैती दुर्गा पूजा प्रारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

 rahe/sonahatu(ranchi) प्रखंड के राहे,सोनाहातू ओर पांडुडीह में नया पत्रिका प्रवेश के साथ ही चैती दुर्गा पूजा प्रारंभ हो गई है। पांडुडीह में पूजा समिति के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। त्रिवेणी संगम सतिघाट की स्वर्णरेखा नदी पवित्र जल को कलश में लेकर महिलाएं पूजा स्थल तक गई जहां पंडित अजय शुक्ला, गणेश तिवारी ने विधि-विधान के साथ कलश के जल की स्थापना कराया। समिति के अशोक महतो, पूर्व उप प्रमुख अनिता देवी, विपिन महतो, प्रदीप महतो, चंद्रकांत महतो, पुरंदर हजाम, बुधेश्वर महतो, सीताराम महतो सहित काफी  संख्या में लोग मौजूद रहे। इधर राहे ठाकुर मुहल्ला में दो जगहों में माता दूर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। महासप्तमी के अवसर पर बिसना बाबा पहाड़ी मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान कोकरो नदी से पहाड़ी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गयी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم