angara(ranchi) रामनवमी मेला समिति सहैदा मोड़ द्वारा बुधवार को अस्त्र-शस्त्र व झांकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता की चैंपियन ब्लौरा, उपविजेता छोटकी गोड़ांग व तीसरे स्थान पर डटमा की टीम रही। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार थे। अध्यक्षता पारसनाथ भोगता ने की। अतिथि के रूप में मुखिया राजेन्द्र बेदिया, पंसस बिनोद रजवार, उपमुखिया मनी मुण्डा थे।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्रवण कुमार मुण्डा, सचिव नंदलाल राम, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, श्रीनाथ महतो, महावीर भोगता, शिवधर रजवार, सोमनाथ बेदिया, सीताराम रजवार, रथुवा मुण्डा, मनोज पाहन, फारूक खान, समलू बेदिया, अजय भोगता आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.