GA4-314340326 Big breaking/ सरहुल मेला से लौट रहे व्यक्ति को हाथी ने दौड़ाकर मार डाला

Big breaking/ सरहुल मेला से लौट रहे व्यक्ति को हाथी ने दौड़ाकर मार डाला

 

मृत दुर्गाचरण
अनिल कुमार चौधरी/Angara(ranchi)  सुरसू पंचायत के कुतुरलोवा निवासी दुर्गाचरण बेदिया(51) को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना गुरुवार रात साढ़े सात बजे कुतुरलोवा स्कूल के समीप हुई। गुरुचरण अपने कुछ अन्य साथियों के साथ सुरसू में आयोजित सरहुल मेला देखकर वापस पैदल घर लौट रहा था। कुतुरलोवा स्कूल के पास वह लघुशंका करने लगा, इसी बीच अन्य साथी आगे हो गए। इसी दौरान बगल की झाड़ी से एक जंगली हाथी निकला, जिसे देखकर दुर्गाचरण भागने लगा। हाथी ने उसे दौड़ाकर पकड़ किया और कुचलकर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि हाल के समय में एक जंगली हाथी लगातार आतंक मचा रखा है। यह हाथी अपने ग्रुप से अलग होकर आतंक मचा रहा है। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने