GA4-314340326 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सुदेश महतो की महिलाओं संग बैठक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सुदेश महतो की महिलाओं संग बैठक

silli(ranchi)  सिल्ली में  आगामी 7 मार्च को  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने एवं नव निर्मित कलाभवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन के लिए रविवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में एक बैठक का आयोजन विधायक सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सिल्ली विधानसभा के सक्रिय महिला शामिल हुए। ज्ञात हो कि आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। परंतु उस दिन महाशिवरात्रि का पर्व होने  के कारण  एक दिन पुर्व आगामी 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन को  लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अम्बेडकर पार्क के समीप स्थित पहाड़ पर नव निर्मित कला भवन में आयोजित किया  जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अभी से  तैयारी करना है। विधायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा के तैयारी पर भी चर्चा किये। वहीं विधायक ने  ग्राम स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम कि तैयारी को लेकर महिलाओं को कई निर्देश दिए। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, पुर्व उप प्रमुख शिला साहू, जेएसपीएल के बीपीएम अमिता राहिल टुटी समेत महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने