GA4-314340326 शशोधर मुंडा का शहादत दिवस मनाया

शशोधर मुंडा का शहादत दिवस मनाया

sonahatu(ranchi) झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा सोनाहातू लोकल कमिटी के तत्वावधान में जिन्तु गांव में शहीद शशोधर मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। शहीद शशोधर मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा 1988 एतिहासिक भारत बंद के दौरान पुलिस  गोलीकांड में शहीद शशोधर मुंडा शहीद हुए थे।इसकी सोच को हम पूरा करेंगे तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर राज्य कौंसिल सदस्य निलकांत सिंह मुंडा, जिला कौंसिल सदस्य रतन महतो, केपी सिंह मुंडा,घुरन पातर, प्रेमचंद पातर, उमेश महतो, अंचल कमिटी के जगदीश मुंडा, मुखिया विकास मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि कलेश्वर मुंडा, पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ मुंडा, बसंत मुंडा, परिक्षित मुंडा, तिरलोक मुंडा,कमलु मुंडा, पार्वती देवी, ईश्वरी देवी, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने