एसएसबी ने कानकट्टा गांव में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

 

rahe(ranchi) एसएसबी 26 वीं बटालियन के कमान्डेंट एसडी शेरखाने के निर्देशानुसार सेवा सुरक्षा बंधुत्व के उद्देश्य को लेकर  सताकी कैम्प एसएसबी 26 वी बटालियन ए कंपनी के जवानों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉक्टर मेरी रंजना , डॉक्टर शांति कुमारी एसएसबी फार्मासिस्ट बिरगोंडा के द्वारा लोगो का जांच कर आवश्यकता अनुसार दवा भी दिया गया। आसपास के गांवों के कुल 127 लोगों का जांच किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया पांडु मुंडा,कम्पनी कमांडर  जगन्नाथ उराव सहायक उपनिरीक्षक दीपक सिंह कांस्टेबल जी डी उमेश कुमार यादवसहित एसएसबी के जवान मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने