GA4-314340326 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

 silli(ranchi)  महिलाओं के विकास के बगैर समाज के विकास की कल्पना नहीं जा सकती। आज समाज में महिलाए हर क्षेत्र में बेहतर भूमिका निभा रही हैं। सिल्ली की महिला भी किसी से कम नहीं है। सिल्ली विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं में अब पहले से काफी परिवर्तन आ गया है। महिला समिति की सदस्यों में अपने अनुभवों से आत्मनिर्भर हो गई है। सभी महिलाएं अपने काम से समाज में सार्थक योगदान दे रही है। अब महिला के कामों का मूल्यांकन करके उनके लिए और अधिक काम करने की जरूरत है। ये बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो सिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समूह दीदी की आजीविका योजनाओं से समृद्ध समाज का निर्माण में सहयोग कर रही है। अब बारी सिल्ली में मॉडल गांव  बनाने की  है इसकी भी तैयारी की जा रही है। विधायक ने कहा कि महिलाए मेरी ताकत और क्षमता है। इसे और मजबूत करने की जरूरत है। महिलाओं के उत्थान के लिए और भी कई योजनाएं धरातल पर आने को है। सिल्ली के विकास कार्यों के दम पर झारखंड के विकास में सिल्ली की चर्चा जरूर होती है। इससे पूर्व विधायक ने दीप जलाकर महिला दिवस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। विधायक ने भी महिलाओं को बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व गूंज के संयोजक सुनील सिंह ने किया इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुखआरती देवी, बीडीओ रेणु बाला देवी, बीपीएम अनिता  राहील टुटी संजय सिद्धार्थ, सविता कमारी, शुशील महतो, भरत देव साय, चारु बाला देवी, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, सोमारी देवी , चारु बाला देवी, पंसस नितु देवी, उर्मिला देवी,  समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

महिला समूह के द्वारल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बाल विवाह के खिलाफ नुक्कड़ नाटक


कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं, महिला समितियों की महिलाए एवं कोलकाता से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। महिला समिति की सदस्यों ने समाज से बाल विवाह हटाने को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने