 |
मृतक बसंत लाल कोयरी |
sonahtu(ranchi) थाना क्षेत्र के बारेंदा गांव में मंगलवार सुबह 6 बजे एक हाथी ने 75 वर्षीय बसंत लाल कोईरी को कुचलकर मार दिया है। घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि सुबह शौच के लिये निकले थे। घर से कुछ दूर में ही हाथी ने पीछे से हमला कर कुचल दिया। आनन फानन में सिंगपुर अस्पताल मुरी ले जाया लेकिन इलाज के दौरान ही व्यक्ति की मौत हो गया। घटना की सूचना पर वनपाल प्रभारी दिलीप मुंडा और वनरक्षी करमा होरो घर पंहुच कर पीड़ित परिवार को नगद 50 हजार रुपये अग्रिम मुआवजा राशि दिये। मौके पर उपमुखिया किष्टो बनर्जी, समाजसेवी गौतम सिंह देव, गोकुल सिंह देव नवलकिशोर सिंह देव, विश्वनाथ महतो, बसन्त कुमार महतो, धर्मेन्द्र महतो, हाथी मित्र तापस कर्मकार, दिनबन्धु महतो, सोनू, चंद्रकांत महतो, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश सिंह मुंडा आदि मौजूद थे। पूरे सोनाहातू ओर राहे प्रखंड में हाथियों के उत्पात से लोग परेशान है। रात में किस गांव में हाथी हमला होगा कोई नही जानता। हर दिन कुछ न कुछ नकसान हो रहा है।
तीन माह के अंदर जंगली हाथी के हमले से पांचवी मौत
 |
मुआवजा राशि प्रदान करते |
5 जनवरी.. राहे प्रखंड के बेहराजरा गांव निवासी 56 वर्षीय दुखीराम महतो,
6 जनवरी..राहे प्रखंड के हुसीरबेड़ा गांव निवासी 62 वर्षीय माड़राय सिंह मुंडा,
13 जनवरी..सोनाहातू के गाड़ाडीह निवासी सुखदेव गोराई,
23 जनवरी..सोनाहातू के हारिण निवासी मनोरंजन महतो को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला।
पीड़ीत परिवार से मिले रांची सांसद संजय सेठ
हाथी के हमले में मारे गये बसंत लाल कोयरी के परिजनों से मिलने रांची सांसद संजय सेठ बारेंदा गांव पहुंचे। सांसद ने मौके पर डीएफओ एवं रेंजर को दूरभाष पर बात कर हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखने को कहा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही क्षेत्रों में लाईट की व्यवस्था, टाॅर्च, पटाखे एवं मसाल आदि वितरण अविलंब करने का निर्देश दिये। मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, भगीरथ महतो, जादूराम महतो, जय प्रकाश महतो, अमित कुमार महतो, शैलेन्द्र बड़ाईक, गुलाब सिंह, गोकुल समेत ग्रामीण मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.