silli(ranchi) झारखंड के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप विरथरे ने मंगलवार को सिल्ली थाना क्षेत्र के इलाके का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी अचानक ही मुरी में रांची पुरुलिया मार्ग पर बंगाल बार्डर, श्याम नगर एवं सोनाहातु बार्डर पर बने पुलिस जांच नाका पर पहुंचे। उनके साथ सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह, सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार, मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, सोनाहातू प्रभारी चंदन कुमार भी मौजूद थे। डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र से लगने वाले अंतर राज्यीय सीमा पर चौबीसों घंटे चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी सीमा पर मादक पदार्थ, नकदी एवं हथियार समेत ऐसी सभी चीजों के आवाजाही पर नजर रखे। डीआईजी ने थाना क्षेत्र के श्याम नगर एवं सोनाहातू थाना क्षेत्र के दुलमी स्थित अंतर राज्यीय सीमा का भी निरीक्षण किया। इधर, सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह ने सिल्ली थाना का निरीक्षण किया उन्होंने थाना प्रभारी मोहित कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों से मिलकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। सिल्ली थाना क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भी भौतिक निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.