GA4-314340326 आजसू पंचायत प्रभारी व ग्राम प्रभारी का होगा प्रशिक्षण

आजसू पंचायत प्रभारी व ग्राम प्रभारी का होगा प्रशिक्षण

angara(ranchi) रांची लोक सभा आजसू के सभी पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारियों के प्रशिक्षण शिविर की तैयारी को लेकर बुधवार को अनगड़ा डाक बंगला में एक बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने किया। बैठक में  प्रखंड के 16 पंचायत प्रभारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में  खिजरी विधान सभा प्रभारी जयपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रभारी मनीष नाथ उपस्थित थे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के आदेशानुसार 11 मार्च को अनगड़ा में रांची लोक सभा के सभी पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारीयों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। संचालन प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने किया। जयपाल सिंह ने  कहा कि अनगड़ा प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी व पार्टी के सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी ग्राम प्रभारी के सहयोग से अपने क्षेत्र में 10 घर पर एक चूल्हा प्रमुख बनाएंगे। मौके पर केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुंडा, जितेन्द्र सिंह,  जलनाथ चौधरी, बीरेन्द्र सिह भोगता, उमेश कुमार महतो, त्रिलोचन महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वीणा कुमारी, राजेश पहान, अजीत महतो,  प्रेम कुमार, किशुन महतो, अनुज केशरी अर्जुन राम, सुनील करमाली, भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता, महावीर महतो, पारस नाथ महतो, विपिन मुंडा, सुरेश मुंडा, रोहित गंझू, कृष्ण कन्हैया कुमार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने