angara(ranchi) भाजपा खिजरी विधानसभा चुनाव संचालन कोर समिति की बैठक गोंदलीपोखर में गुरुवार को हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। केंद्र सरकार के उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ विपक्षी गठबंधन के जन विरोधी नीतियों के प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सह प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि हमें अपने बूथों पर विशेष फोकस करना है, हमें अपने अपने बूथों को जीतना है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बूथ जीतो देश जीतो के तर्ज पर काम करने की जरूरत है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, राजेन्द्र मुण्डा, अमरनाथ चौधरी, रौशनी खलखो, नसीबलाल महतो, रामनाथ महतो, मनेश महतो, मनोज कुमार चौधरी, रामसाय मुण्डा, अजय महतो, माधुरी देवी, राजन साहू, शंकर बैठा, मानकी राजेन्द्र शाही, सुजीत कुमार सोनी, नंदलाल राम, सत्यदेव मुंडा, सुनील महतो, जगेश्वर महतो, प्रमोद सिंह, वनमाली महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा कोर कमिटि की बैठक में हुआ आहवान बूथ जीतो देश जीतो के तर्ज पर करे काम
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.