silli(ranchi) खुशी मिशन के संस्थापक सह संचालक मुकेश सिंह चौहान सिल्ली स्टेडियम में आजसू सुप्रीमो सह विधायक सुदेश महतो से मिलकर उन्हें अपनी स्वलिखित पुस्तक " ख़ुशी क्लास " सौंपी। चौहान छह दिनी खुशी अभियान के तहत सिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने अपने खुशी मिशन अभियान की जानकारी आजसू सुप्रीमो को दी। बताया कि तनाव, टेंसन, डिप्रेसन, आत्महत्या की प्रवृति समाज में तेजी से बढ़ रही है। महामारी का रूप लेता जा रहा है तनाव, डिप्रेशन। छात्र शक्ति में आत्महत्या का अनुपात तेजी से बढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी बात पर बड़े लोग भी सुसाइड कर ले रहे हैं। खुशी मिशन इसे ही रोकने का प्रयास है। गांवों में खुशी चौपाल और कॉलेज-स्कूलों में खुशी क्लास का आयोजन कर जिंदगी से तनाव दूर करने को प्रेरित किया जाता है। विधायक सुदेश कुमार महतो ने खुशी मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह वास्तव में समाज की तस्वीर बदलेगी। खुशी और सकारात्मकता से ही हम तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की प्रवृति से लड़ सकते हैं। खुशी मिशन का यह प्रयास समाज में सुखद रंग भरेगा ही भरेगा। मैं अपने स्तर से खुशी मिशन को हर सम्भव मदद करने को तत्यपर हूं। मौके पर गंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू आदि उपस्थित थे।
सुदेश महतो से मिले खुशी मिशन के संचालक मुकेश चौहान सौंपा स्वलिखित पुस्तक " खुशी क्लास "
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.