silli(ranchi) प्रखंड के लोटा गाढ़ा पार गांव में मां वीणा पानी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को करम सिंह व सुरेंद्र नाथ स्मृति मेला का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, तृलोचन महतो आदि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने स्व. करम सिंह व स्व. सुरेंद्र नाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मेले में मुर्गा लड़ाई, छौ नृत्य झुमर संगीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जयपाल सिंह ने कहा कि हमारे संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर स्व करम सिंह महतो की पत्नी पुनी देवी, स्व. सुरेंद्र नाथ महतो की पत्नी सुकरमनी देवी, शिवप्रसाद मंडल, उपेंद्र नाथ महतो, बुधराम महतो, मनोज कुमार महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मेले के सफल आयोजन में घनेनाथ महतो, हरेंद्र नाथ महतो, देवी लाल महतो, प्रदीप कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.