angara(ranchi) कुच्चू में पंचायत विकास को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया सहदेव बेदिया व संचालन ग्रामप्रधान जयशंकर पाहन ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व विशिष्ट अतिथि नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया थे। इससे पूर्व कुच्चू वनदेवता की पूजा कर सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सामूहिक संकल्प लेकर कुच्चू पंचायत को विकसित पंचायत बनाने का आहवान किया गया। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि सामूहिक प्रयास से पंचायत को विकास पथ पर ले जाना है। लोगों को जागरूक होना होगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। मुखिया सहदेव बेदिया ने बताया कि कुच्चू पंचायत को आदर्श बनाने के लिए सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामसभा के अनुसार पंचायत का विकास किया जाए। पंचायत के विकास के लिए निजी संस्थान का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से रतिलाल महली, कासराय बेदिया, प्रदीप महतो, मनीष बेदिया, गिलू बेदिया, चतुर बेदिया, शनिचरवा बेदिया, संजय बेदिया, करमू बेदिया, अजय बेदिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
वनदेवता की पूजा कर लिया कुच्चू पंचायत को विकसित बनाने का संकल्प
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.