silli(ranchi) मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार को सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाके में हजारों श्रद्धालुओं ने मकर स्नान किया। सबेरे ही लोग नदी घाट पर जुट गए स्नान के बाद विधिवत पूजा करके गुड़, तिल, चावल, दान कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। मान्यता है कि आज के दिन सूर्य धनु राशि से मकर में प्रवेश करता है, इसीलिए मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन गुड़, तिल और चावल का दान बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही एक दूसरे को मकर संक्रन्ति की बधाई दी। मुरी स्वर्णरेखा नदी, देलबेड़ा घाट, हरिहर मेला घाट समेत अन्य कई इलाकों में लोगों ने मकर स्नान किया। दोपहर बाद तुलिन बन्धा घाट मेला में तब्दील हो गई।
मकर स्नान के मौके पर हजारों ने डुबकी लगायी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.