angara(ranchi) अनगड़ा थाना की पुलिस ने विशेष टास्क फोर्स के साथ कार्रवाई कर सताकी जंगल से अवैध बालू का परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। बताया गया कि रांची एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार राहे के राढ़ू नदी से लगातार बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ट्रैक्टरों से बालू को सताकी जंगल में एकत्रित कर हाईवा से बाहर भेजा जाता रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई कर बालू लदे 5 ट्रैक्टरों को सताकी से जब्त किया गया। अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा।
अनगड़ा थाना पुलिस ने अवैध बालू लदा पांच ट्रेक्टर को पकड़ा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.