angara(ranchi शालिनी अस्पताल एंव उषा मार्टिन फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरूवार को हेसल के मासू गांव में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को प्राकृतिक तरीके से विभिन्न रोगों का उपचार बताया गया। चिकित्सक वैद्य डा. अमिता जैन ने लगभग 85 मरीजों का इलाज किया व सभी के बीच दवा का वितरण किया। डा. अमिता जैन ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर हम अपने आप को निरोग रख सकते है। जब जब हम प्रकृति के खिलवाड़ करते है बीमार होते रहे है। प्रकृति को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए हमें जागरूक होना होगा। शालिनी अस्पताल के प्रबंधक राणा विकास ने बताया कि ये कार्यक्रम दर्द निवारक दवा मुक्त अभियान के तहत चलाया जा रहा है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के सहयोग से ये कार्यक्रम आगे भी अन्य गांव मे जारी रहेगा। मौके पर उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव डा. मयंक मुरारी, वरुण कुमार, मोनित भुटकुमार, सबिता कुमारी, शालिनी अस्पताल के शिशिर कुमार भगत, दिलीप मुंडा, मोहर महतो, संपूर्णानंद महतो सहित ग्राम प्रधान देवराज पाहन, बैजनाथ महतो, आंगनबाड़ी सहिया और सहायिका उपस्थित थे।
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में मरीजों को प्राकृतिक तरीके से रोगों का बताया गया उपचार
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.