सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो माता एवं पिता ने की गोर्वधन पूजा

गाय की पूजा करती नेहा महताे
silli(ranchi) सिल्ली एवं प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गोव‌र्द्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों ने अपने घरों में गायों को पूजा की एवं अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं  धान एवं कृषि संबंधित औजारों की भी पूजा की गई।  गोवर्धन पूजा का भारतीय संस्कृति में अत्यधिक महत्व है। इस पर्व पर गोवर्धन पर्वत और पशुधन की पूजा की जाती है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन बनाये जाते हैं और उनका पूजन होता है। गौ पालक किसान सुबह उठकर गौ वंश को स्नान कराकर नए रंग बिरंगे पगहा, झुनझुना, माला आदि पहनाकर सजाया। घर की महिला उनके शरीर पर रंग छिड़क कर तथा सिंग में सिंदूर लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। वही लगाम स्थित आवास में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो एवं माता देवकी देवी एवं पिता श्याम सुंदर महतो ने भी गौ पूजा  किये। सिल्ली एवम आसपास क्षेत्र में कई जगहों पर बरद खूंटा का भी आयोजन किया गया। इसके उपरांत धान दूध से गाय को चुमाया गया। कहा जाता है कि गोव‌र्द्धन पूजा श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अंहकार का नाश गोव‌र्द्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर किया था।

कैमरे की नजर में: 





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने