सुदेश महतो ने सांस्कृतिक दल को दिया वाद्य यंत्र

silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार को विधायक सुदेश कुमार महतो ने हलमाद पंचायत के मिसिर होटाग गांव के सांस्कृतिक दल के सदस्यों को वाद्य यंत्र दिया। दल के सदस्य श्रवण बेदिया, हरे कृष्ण‌ बेदियि, विकास बेदिया एवं मकरध्वज ने दो नगाड़ा व एक ढोल पाकर विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि लोक संस्कृति और परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर है। जिसे संजो कर रखना हम सब का कर्तव्य है। हमारी लोक संस्कृति व परंपरा के द्योतक व वाहक,  ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, डाक समेत कई क्षेत्रीय वाद्य यंत्र है। लेकिन आधुनिकता में कहीं ना कहीं यह वाद्य यंत्र अपनी पहचान खोते जा रहे हैं । इन वाद्य यंत्रों की पहचान के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह,  संजय सिद्धार्थ , प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मनोज कोइरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने