मौत का लाइव वीडीओ, इरबा के युवक की मौत

मृतक अशोक पाहन

angara(ranchi) सिकिदिरी-ओरमांझी के ढेलुवाखूंटा खालसा होटल के समीप एक बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक सवार ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा पाहन टोली निवासी अशोक पाहन(40वर्ष) पिता सुधू पाहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। दुर्घटना के समय मृतक के मोबाइल फोन पर उनके किसी परिचित का कॉल आ रहा था। जिसे स्थानीय ग्रामीण ने रिसीव कर मौत की जानकारी दी। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई। बताया जाता है कि अशोक सिकिदिरी से पल्सर बाइक में सवार होकर अपने घर इरबा जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इधर सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

देखे मौत की लाइव वीडीओ: 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने