खक्सीटोली टीम बनी पारंपरिक खोरहा टीम की चैंपियन

angara(ranchi)  बदरी अम्बाटुंगरी में बुधवार को सोहराय जतरा सह पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुण्डा थे। जबकी विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय कच्छप, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, आजसू के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, उपप्रमुख जयपाल हजाम, मनसा बडा़ईक, सीता लकडा़, विपिन टोप्पो थे। पाहन रामेश्वर बेदिया, दिनेश बेदिया, भूना बेदिया के द्वारा पहाड़ी बाबा का विधिवत् पूजा अर्चना किया गया। जतरा का मुख्य आर्कषण पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ खोरहा प्रतियोगिता रही। इसमें आसपास के एक दर्जन खोरहा टीमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते शामिल हुई। 

अपने विचार रखते सोमनाथ मुण्डा
सोमनाथ मुण्डा ने कहा कि हमें अपने संस्कृति, परम्परा और झारखंड के धरोहर को संरक्षित करने की जरूरत है। भाषा, संस्कृति व परम्परा आदिवासियों का पहचान है इसी को बचाकर रखने से ही आदिवासी अपने को बचा सकेंगे। स्थानीय नागपुरी कलाकार सानू कुमार के टीम के द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और दर्शकों थिरकते रहे। 

पारंपरिक खोरहा की चैंपियन बनी खक्सीटोली

प्रथम पुरस्कार सोमरा बेदिया की खक्सीटोली टीम को पांच हजार नकद, द्वितीय पुरूस्कार हुण्डरु जारा की नित्यानंद बेदिया टीम को नकद तीन हजार व तृतीय पुरस्कार सिमराटोली के देवनारायण बेदिया टीम को दो हजार नकद देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बालेश्वर बेदिया, सचिव सोहरैया बेदिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र बेदिया, संतोष बेदिया, शनिचरवा बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, संगीता देवी, सचिमोहन कुमार, जयशंकर पहान, जीतराम बेदिया, श्रवण कुमार मुखियार, जयदेव बेदिया, मुचीराम बेदिया, मनबोध बेदिया, शंकर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने