angara(ranchi) चेड़ी सरना गेतलसूद में बुधवार को सोहराय जतरा संपन्न हो गया। पूजा सोमा उरांव ने संपन्न कराया। जतरा में लेंभाटोली, परासटोली, करंजटोली, भाकुटुंगरी, बजरंग चौक, ब्लौरा, रेशम, बीसा, करंजटोली, भेजवाजारा, जिनगाजारा की खोरहा टीम नाचते गाते शामिल हुई। सभी खोरहा टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष मिंटू उरांव ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, मुखिया शांति मुंडा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो थे। इस मौके पर जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सोहराय जतरा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सामाजिक एकता का भी यह प्रतीक है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, भाजपा नेता रामसाय मुण्डा, विधायक प्रतिनिधि शिवदास गोस्वामी, अजय उरांव, जितेन्द्र उरांव, बालेश्वर उरांव, प्रेमनाथ उरांव, दशरथ मुंडा, बिट्टू उरांव, बीचा उरांव, सुकरा उरांव आदि उपस्थित थे।
चेड़ी सरना सोहराय जतरा गेतलसूद में नाचते गाते शामिल हुई खोरहा टीमें
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.