राजाडेरा के रूपडू में हुआ बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

 angara(ranchi)  राजाडेरा पंचायत के रूपड़ू चौक में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण विधि विधान से पूजा अर्चना कर पाहन श्याम लाल पाहन, नरेश पाहन, समाजसेवी रंजीत लोहरा, मुखिया सीमा देवी, पंसस जानकी देवी, अध्यक्ष रंथु मुंडा व दिनेश मुंडा ने किया। प्रतिमा को स्थापित कराने में रंजीत लोहरा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। मौके पर बीरू लोहरा, खीरू उरांव, राजेश महतो, दुती महतो, महावीर पाहन, झरी लोहरा, रतिलाल लोहरा, धरतु मुंडा, साहेबराम मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। इधर जोन्हा में स्थापित प्रतिमा पर मुखिया कृष्ण मुंडा, रिझूवा मुंडा, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, वीरू उरांव सहित ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने