सुदेश महतो ने सीताफाल मोड़ में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजली

angara(ranchi)  सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को गुड़ीडीह स्थित सीता फॉल चौक पर स्थित बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजली दी। साथ में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व आजसू पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत थे। इस मौके पर सुदेश ने कहा कि भगवान् बिरसा युग पुरुष है, वे हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मौके पर मुखिया विजय उरांव, सत्यदेव मुंडा, रिजवान अंसारी, सीताराम साहू, अमर मुंडा, मोहन महतो, विक्रम ठाकुर, पंकज गुप्ता, चंद्रभूषण लोहरा, विरेंद्र सिंह, मनोज महतो, छोटु मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। इधर बिरसा पार्क अनगड़ा में ग्राम पाहन रामचरण पाहन, ग्राम प्रधान लोकनाथ पाहन, मुखिया सीमा देवी व पुर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने प्रतिमा पर विधिवत पूजा अर्चना किया। 151 महिलाओं ने कलश में जल लेकर प्रतिमा का जलाभिषेक किया। बाद में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, एतवा उरांव, शिवदास गोस्वामी, सरिता देवी सहित अन्य ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने