angara(ranchi) सिंगारी बाजार टांढ में जनसहयोग से भव्य बलिदानी जीतराम बेदिया की आदमकद प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इस आशय का निर्णय रविवार को टाटी के मैनीछापर में ग्रामीणों की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता टाटी मुखिया रामानंद बेदिया ने की। सिंगारी निवासी कंचन बेदिया ने प्रतिमा निर्माण के लिए दो डिसमीन जमीन दान में दी है। रामानंद बेदिया ने बताया कि प्रतिमा निर्माण समिति का गठन किया गया है। जनसहयोग से बलिदानी जीतराम बेदिया का भव्य आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। 30 दिसंबर को प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। प्रतिमा निर्माण समिति का अध्यक्ष पूर्व मुखिया एतवा बेदिया, सचिव शंकर बेदिया, कोषाध्यक्ष कंचन बेदिया, उपाध्यक्ष छोटूलाल बेदिया, लेखापाल राहुल बेदिया, सहसचिव चिराग बेदिया को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से जगमोहन बेदिया, जयप्रकाश बेदिया, चन्द्रमोहन बेदिया, वीरकुंवर बेदिया, संतोष बेदिया, रसराज बेदिया, जयनाथ बेदिया, अमृत बेदिया, भूषण बेदिया, मनसू बेदिया, शिवशंकर बेदिया, निरंजन बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
सिंगारी बाजार में बलिदानी जीतराम बेदिया का भव्य प्रतिमा लगाया जाएगा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.